मालवाहक ऑटो की टक्कर से सवारी ऑटो पलटा

मालवाहक ऑटो की टक्कर से सवारी ऑटो पलटा

  • राजीव कॉलोनी झंडा चौक पर भीषण हादसा
  • यात्री नहीं होने से टला बड़ा हादसा, खाली आटो का चालक बाल-बाल बचा

मंडला महावीर न्यूज 29.  मंडला मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर राजीव कॉलोनी झंडा चौक स्थित हनुमान मंदिर के सामने एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पॉलीटेक्निक की तरफ से आ रहे एक मालवाहक ऑटो ने सामने से आ रहे एक खाली सवारी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके कारण सवारी ऑटो पलट गया।

घटना के समय सवारी ऑटो पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जा रहा था और उसमें कोई भी यात्री सवार नहीं था। इस वजह से सवारी ऑटो चालक बाल-बाल बच गया, और एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हादसे के दौरान कुछ देर के लिए घटना स्थल पर धुंध छा गई। हादसे में सवारी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया गया कि

टक्कर मारने वाले मालवाहक ऑटो के चालक की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं सवारी ऑटो चालक की पहचान जगत सिंह तेकाम (60 वर्ष), पिता सेवक राम तेकाम, निवासी मंडला के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। स्थानीय लोगों ने मालवाहक ऑटो को रोक लिया। सवारी ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। फिलहाल इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

बताया गया कि मालवाहक ऑटो चालक की लापरवाही से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यदि सवारी ऑटो में यात्री होते, तो यह दुर्घटना बड़े हादसे का रूप ले सकती थी। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनों वाहन चालक आपसी समझौता की बात कर रहे थे।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles