नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी जंगल से गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी 12 घंटे के अंदर जंगल से गिरफ्तार

  • जड़ी-बूटी तोडऩे के बहाने 10 वर्षीय बच्ची को ले गया जंगल
  • ग्रामीणों की मदद से बच्ची को बचाया

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के हिरदेनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदवारा में एक 22 वर्षीय युवक को एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को घटना के 12 घंटे के भीतर रात में जंगल से धरदबोचा और उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चंदवारा निवासी 22 वर्षीय युवक गोलू वरकडे ने 21 तारीख को गांव की एक 10 वर्ष 11 माह की मासूम को जड़ी बूटी खोजने के बहाने बहला फुसलाकर जंगल ले गया। जंगल में आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब बच्ची ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, तो पास में मवेशी चरा रहे दो ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी और तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग गया, जबकि ग्रामीणों ने बच्ची को छुड़ाकर उसके परिजनों को सूचना दी।

पीडि़ता के परिजनों ने तत्काल हिरदेनगर पुलिस चौकी पहुंचकर प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई। मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देश पर हिनदेनगर चौकी प्रभारी विकास तोमर ने अपनी टीम के साथ तत्परता दिखाते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी गोलू वरकडे अपने घर से भागकर जंगल में छुप कर बैठा था। पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में घेराबंदी कर आरोपी को जंगल से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना महाराजपुर अंतर्गत हिरदेनगर चौकी में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles