महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन एवं पोषण माह

महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन एवं पोषण माह

  • हनुमान घाट पर सुरक्षित पर्यटन और पोषण माह पर बैठक
  • राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के परामर्शदाता हुए शामिल
  • मंडला में स्वच्छता एवं पोषण जागरूकता अभियान

मंडला महावीर न्यूज 29. महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल कार्यक्रम और पोषण माह की गतिविधियों के अंतर्गत हनुमान घाट पर एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के सभी परामर्शदाताओं और सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन सुनिश्चित करने के साथ ही पोषण और स्वच्छता के महत्व पर जागरूकता फैलाना था। इस दौरान कार्ड संस्था द्वारा पोषण आहार और स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से साझा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों को इन विषयों पर व्यापक जानकारी प्रदान की गई। बैठक के तुरंत बाद राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के सदस्यों ने होटल, रिसोर्ट व विभिन्न भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहुंचकर इन विषयों के प्रति जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया।

संदेश को गांवों तक पहुंचाने की पहल 

परामर्शदाता नीरज दुबे ने इस अवसर पर कहा कि इस महत्वपूर्ण जानकारी को केवल शहर तक सीमित न रखते हुए आगे विभिन्न क्लस्टर और गांवों तक भी पहुंचाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक यह आवश्यक जानकारी पहुँच सके। उन्होंने सभी सदस्यों से इस जागरूकता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।

पोषण आहार और स्वच्छता की दी जानकारी 

इस बैठक के माध्यम से राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम के परामर्शदाताओं और सदस्यों ने कार्ड संस्था के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पोषण आहार और स्वच्छता के महत्व के बारे में अपने किशोर-किशोरी साथिया को जानकारी प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह पहल इन विषयों पर जागरूकता बढ़ाएगी और समुदाय में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक होगी।


 

Leave a Comment