पुल से बाइक समेत नीचे गिरा नशे में युवक

पुल से बाइक समेत नीचे गिरा नशे में युवक

  • टिकरिया थाने के आगे हुआ हादसा
  • पुल से नीचे गिरा बाइक सवार बाल बाल बचा, पुलिस कर रही जांच

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज क्षेत्र में टिकरिया थाने के आगे नेशनल हाईवे 30 मार्ग में बने पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नारायणगंज निवासी राहुल श्रीवास (30 वर्ष) पिता कैलाश श्रीवास अपनी बाइक से नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण वह बाइक समेत पुल के नीचे पानी में जा गिरे। जिससे युवक घायल हो गया। इसकी जानकारी आसपास के लोगों ने तत्काल टिकरिया पुलिस को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल युवक को स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिए ले जाया गया।

बताया गया कि बाईक सवार युवक राहुल नशे में था, जिसके कारण वह हाईवे पर तेज रफ्तार से बाईक पर जा रहा था, इसी दौरान युवक ने अपना नियंत्रण बाईक से खो दिया और नशे की हालत में हाईवे पर बने पुल से नीचे जा गिरा। घटना की जानकारी तत्काल टिकरिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और समस्त स्टाफ बिना विलंब किए मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल राहुल को पानी से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज ले जाया गया।

गनीमत रही कि पुल से गिरने के बावजूद राहुल को कोई गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सक ने युवक का उपचार शुरू किया। उपचार के बाद फिलहाल युवक की हालत अब ठीक है। टिकरिया पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।


 

Leave a Comment