बिछिया एसडीएम सोनाली देव ने छात्रावास के बच्चों के साथ मनाई दीवाली

बिछिया एसडीएम सोनाली देव ने छात्रावास के बच्चों के साथ मनाई दीवाली

  • बिछिया अधिकारी बनीं बच्चों की प्रेरणा, जेईई, नीट, क्लेट की दी जानकारी, अहीर नृत्य की सराहना

मंडला महावीर न्यूज 29. दीपावली पर्व के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बिछिया सोनाली देव ने एक अनूठी पहल करते हुए सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास सिझोरा के बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ उत्साह और धूमधाम से दीपावली मनाई। पिछले वर्ष की परंपरा को दोहराते हुए बच्चों के बीच अपनी आइडल अधिकारी को पाकर छात्र भी बेहद खुश हुए।

बताया गया कि एसडीएम सोनाली देव ने छात्रावास में छात्रों के साथ विधिवत लक्ष्मी पूजन किया, माल्यार्पण किया और दीपमाला का पहला दीप जलाया। उन्होंने बच्चों को पटाखे, चॉकलेट और गिफ्ट प्रदान किए। अधिकारी ने बच्चों के साथ मिलकर खूब पटाखे जलाए और उनके द्वारा किए गए अहीर नृत्य की जमकर तारीफ की।

कैरियर पर दिया मार्गदर्शन और किया संवाद 

बच्चों के बीच बैठकर अनुविभागीय अधिकारी ने छात्रावास की गतिविधियों, साप्ताहिक टेस्ट परीक्षा की तैयारी और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए मार्गदर्शन देते हुए कैरियर निर्माण योजना, समय प्रबंधन, और अवसर का लाभ उठाने के बारे में बताया। उन्होंने जेईई, नीट, क्लेट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं और देश के विभिन्न प्रख्यात विश्वविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी छात्रों को दी।

स्थानीय मिलेट के साथ विशेष भोजन 

दीपावली के इस खास अवसर पर एसडीएम सोनाली देव ने छात्रावास के छात्रों के साथ विशेष भोजन भी किया। भोजन में स्थानीय मिलेट जैसे कोदो भात, कुटकी की खीर और सरसों की साग जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। उन्होंने स्वादिष्ट भोजन के लिए छात्रावास के रसोइयों की भी तारीफ की।

छात्रों से की विशेष चर्चा 

उन्होंने प्रतिभावान छात्र 10वीं में 95 प्रतिशत लाने वाले विमल प्रकाश मुराली और एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट नीतू मरावी से विशेष रूप से चर्चा की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिला परियोजना समन्वयक मंडला सह विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिछिया कुलदीप कठल एवं छात्रावास अधीक्षक शीतेन्द्र सिंगौर भी उपस्थित रहे।


विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने मनाया दीपोत्सव

दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) ने भुआ बिछिया केंद्र स्थल के मंदिरों में दीपोत्सव मनाया गया। संपूर्ण कार्यक्रम में वरिष्ठ मार्गदर्शक विश्राम सिंह मार्को जी (रिटायर्ड एएसआई), नगर अध्यक्ष (विहिप) सचिन तेकाम जी, प्रखंड मंत्री राजू भाषंत जी, जिला धर्मप्रसार प्रमुख विवेक कुमार पाण्डेय जी, मातृशक्ति जिला संयोजिका बबीता दीदी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रजनी दीदी तथा मंदिरों के प्रमुख पुजारी, नगर के वरिष्ठजन, मातृशक्ति समूह एवं सभी सनातनी बंधुओं द्वारा प्रत्येक मंदिर में मंत्रोच्चार से दीप प्रज्ज्वलित एवं प्रसाद अर्पण कर दीपावली पर्व मनाया गया एवं समाज में शांति, सौहाद्र तथा धर्म स्थापना हेतु प्रार्थना की गई।

सर्वप्रथम श्री हनुमानलला आश्रम में दीपोत्सव संपन्न हुआ, उसके पश्चात बंजारी धाम, भुआ खेरमाई, श्रीराममंदिर, विनोद रंगमंच, थाना परिसर में हनुमान जी दरबार, राजराजेश्वरी रेंज मंदिर, बिछिया खेरमाई, तालाबटोला शिव मंदिर, जंतीपुर हनुमान मंदिर, इस प्रकार सभी मंदिरों में विश्व हिन्दू परिषद (बजरंग दल) नगर बिछिया द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम संपन्न किया गया, जिसमें नगर के सभी सनातनी हिन्दू एवं मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles