22 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी नई बलेनो कार जब्त

अवैध शराब परिवहन पर शिकंजा, नाकाबंदी देख कार चालक मौके से फरार, तलाश जारी

  • मनेरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • 22 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी नई बलेनो कार जब्त
  • जब्त सामग्री की कीमत 10 लाख से अधिक

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी निवास के निर्देशन में चौकी मनेरी पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पुलिस ने लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का अवैध शराब का जखीरा और एक बिना नंबर की नई कार जब्त की है।
जानकारी अनुसार सोमवार को तड़के सुबह गश्त के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि निवास की ओर से जबलपुर दिशा में नीले रंग की बिना नंबर की बलेनो कार में अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही चौकी मनेरी पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए एकेवीएन ऑफिस के पास मेड़ी मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की।

बताया गया कि नाकाबंदी देखकर कार चालक पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार के अंदर कुल 22 पेटी में 193.13 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने जब्त किये गए सामान में अंग्रेजी शराब करीब 1 लाख 53 हजार 872 रूपए बलेनो कार बिना नंबर की अनुमानित कीमत 8 लाख 50 हजार रूपए समेत करीब 10 लाख रूपए का माल जब्त किया गया।

पुलिस ने इस संबंध में आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। यह कार्रवाई प्रभारी चौकी मनेरी उपनिरीक्षक शशांक शुक्ला के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में कार्यवाह सहायक उपनिरीक्षक मनोज सेन, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, अभिषेक मिश्रा, आरक्षक आनंद कुमार कोरी, मुकेश कुमार, सैनिक योगेश पटेल का सराहनीय योगदान रहा।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles