जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार

जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार, 15 हजार 600 रूपए जब्त

  • रसैयादोना गांव में अवैध जुआ खेलने वालों पर कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
  • जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
  • जुआ-सट्टा पर मंडला पुलिस का शिकंजा

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश पर अवैध जुआ-सट्टा पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया गया कि रविवार रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम ने ग्राम रसैयादोना के पत्ता गोदाम के पीछे जंगल में दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से ताश पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 08 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से जुए में लगी कुल 15 हजार 600 रूपए नगद राशि और ताश की एक गड्डी जब्त की है। पुलिस ने मौके पर जप्ती पत्रक तैयार कर सभी आरोपी बंटू भारतीया पिता मोहनलाल 30 साल निवासी देवरीदादर, अंकित चंद्रौल पिता मुन्ना 27 साल निवासी बड़ी खैरी, कमलेश उईके पिता लोकराम 28 साल निवासी रसैय्यादोना, राजेश डेहरे पिता चुन्नीलाल 35 साल निवासी रसैय्यादोना, सुनील बंदेवार पिता जागेश्वर 28 साल निवासी कम्पोस कालोनी मंडला, सुकलसिंह सैय्याम पिता भद्देलाल 29 साल निवासी बड़ी खैरी मंडला, राजकुमार कछवाह पिता रामप्रतित 48 साल निवासी बड़ी खैरी मंडला, राजा उर्फ राजकुमार पिता रामप्रसाद मरकाम 38 साल निवासी आमानाला मंडला शामिल थे।

बताया गया कि रसैयादोना के पत्ता गोदाम के पीछे जंगल पकड़े गए सभी आठ आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सफीक खान के नेतृत्व में की गई। इस दौरान सहायक उपनिरीक्षक भुवनेश्वर बामनकर, आरक्षक प्रियांश, मृदुल, शेखर, रमेश, राजकुमार, दिनेश, चालक आरक्षक ब्रजेश शामिल रहे।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles