सायकोसोशल काउंसिलिंग के लिए बाल कल्याण समिति बनाएगी ड्राफ्ट प्रपोजल

सायकोसोशल काउंसिलिंग के लिए बाल कल्याण समिति बनाएगी ड्राफ्ट प्रपोजल

  • राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान का अध्ययन भ्रमण सम्पन्न

मंडला महावीर न्यूज 29. बाल कल्याण समिति जिला मंडला ने भारत सरकार के राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान, सिहोर के साथ सायको-सोशल काउंसिलिंग के लिए प्रशिक्षण, प्रपत्र निर्माण, आउटरीच अभियान और प्रर्दशनी के लिए संस्थान का अध्ययन भ्रमण किया। भ्रमण में बाल कल्याण समिति जिला मंडला के अध्यक्ष गजेन्द्र गुप्ता और सदस्य रंजीत कछवाहा ने काउंसिलिंग के संबंध में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान, सिहोर के डायरेक्टर डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला और कार्यकारी परिषद सदस्य अर्जुन सिंह से बाल कल्याण समिति के समक्ष आने वाले प्रकरणों में काउंसिलिंग के संबंध में संस्थान की ओर से प्रशिक्षण और प्रपत्र निर्माण पर चर्चा की।

संस्थान के कृति जैन और कर्ण प्रिया ने केस प्रोफार्मा,काउंसिलिंग के आयाम और बाल कल्याण समिति के साथ किए जाने वाले समन्वय और नवाचार पर चर्चा की। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान,सिहोर के साथ समन्वय कर आगामी कार्ययोजना के लिए एक ड्राफ्ट प्रपोजल बनाने की सहमति बनी। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान, मानसिक स्वास्थ्य पुर्नवास के क्षेत्र में कार्य करने वाला एक राष्ट्रीय संस्थान है। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं पुनर्वास संस्थान, भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंर्तगत एक स्वायत्त संस्थान है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles