मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- 1.60 लाख की चोरी की संपत्ति के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
- बीजाडांडी पुलिस ने सुलझाए चोरी के दो मामले, जबलपुर के दो आरोपी पकड़े गए
मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं एसडीओपी निवास के मार्गदर्शन में थाना बीजाडांडी पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी की गई 1 लाख 60 हजार रुपए मूल्य की संपत्ति बरामद की है।
बताया गया कि बीजाडांडी थाना क्षेत्र में हाल ही में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई थीं। पहली घटना 23 अगस्त को रमतिला तिराहा, बीजाडांडी में हुई थी, जिसमें एक मोटर सायकल की चोरी हुई थी। दूसरी घटना इसके कुछ दिन बाद 30 अगस्त को ग्राम मगरधा बैगा भैरी डेम से हुई, जहाँ से 20 नग लोहे की प्लेटें चुरा ली गई थीं।
ऐसे पकड़े गए आरोपी
चोरों को पकडऩे के लिए बीजाडांडी पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी सहायता का उपयोग किया। इस संयुक्त रणनीति से पुलिस ने खूटा पड़ाव निवासी दो आरोपियों को धर-दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. सलीम पिता शेख नजीर 40 वर्ष निवासी आनंद नगर, जबलपुर, इमरान उर्फ इब्बू पिता अब्दुल अजीज 32 वर्ष निवासी शास्त्री वार्ड, जबलपुर है।
1.60 लाख रुपए का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल और लोहे की प्लेटें बरामद कर ली हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त लोडिंग ऑटो को भी जप्त कर लिया है। जप्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 1.60 लाख है। जब्त किए गए सामान में मोटर सायकल, 20 नग लोहे की प्लेटें, लोडिंग ऑटो घटना में प्रयुक्त सामान जब्त किया गया था। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार पांडेय, उनि. पंकज विश्वकर्मा, सउनि. छविलाल सूर्यवंशी, प्रधान आरक्षक उमाकांत कुमरे, आरक्षक संदीप मेवाड़ा, अलोक मरावी, भोजराम मरकाम, एवं सायबर सेल के आर. सूर्यचंद्र बघेल, सुरेश भटेरे शामिल थे।









