अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

  • धनतेरस की सुबह हुआ हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. धनतेरस की अलसुबह खुशियों के माहौल में एक दर्दनाक हादसे ने मातम छा गया। बताया गया कि जामगांव-बोरी मार्ग पर शनिवार तड़के एक अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह के समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता कम हो गई थी जिसके कारण हादसा हो गया। घटना स्थल से एक मोटर साइकिल का एक हिस्सा भी बरामद हुआ है।

बताया गया कि इस हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची और मामला दर्ज कर हादसे की जांच कर रही है। मृतक की पहचान रमपुरी निवासी वीरन पिता भादू परते के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक दियाटोला गोझी थाना नैनपुर में अपनी बेटी के घर से रमपुरी लौट रहा था, इसी दौरान रास्ते में यह हादसा घटित हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन और चालक की तलाश जारी है।


 

Leave a Comment