किडजी सिविल लाइंस मंडला में दीवाली उत्सव

बच्चों में सांस्कृतिक और पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने की अनूठी पहल

  • किडजी सिविल लाइन्स मंडला में मातृ सहभागिता ने उत्सव में भरी नई ऊर्जा
  • किडजी के बच्चों ने दिवाली उत्सव में दी भव्य प्रस्तुति
  • माताओं ने बच्चों संग किया सृजनशीलता का प्रदर्शन

मंडला महावीर न्यूज 29. किडजी सिविल लाइन्स मंडला में इस वर्ष दीवाली का उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और सांस्कृतिक के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय ने माताओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक भव्य और अनूठी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसने इस पर्व को यादगार बना दिया।

विद्यालय परिसर को दीप, रंगोलियों और पारंपरिक सजावटों से सुसज्जित किया गया, जहां पारंपरिक परिधानों में सजे छोटे विद्यार्थी और उनकी माताएँ, जिन्होंने मिलकर उत्सव को और अधिक सजीव बना दिया। इस अनूठी पहल का उद्देश्य बच्चों में भारतीय त्यौहारों की महत्ता के साथ पारिवारिक बंधन के महत्व को भी समझाना था।

प्रतियोगिता के दौरान सीनियर केजी की अभिभावक माताओं ने पर्यावरण के अनुरूप सामग्री से आकर्षक गहनों का निर्माण किया। जूनियर केजी की माताओं ने मिट्टी एवं क्ले आर्ट द्वारा घर सजावट की कलाकृतियाँ बनाईं, जबकि प्ले ग्रुप की माताओं ने मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नर्सरी वर्ग की माताओं ने दीवाली-थीम पर आधारित उत्कृष्ट मास्टर पीस तैयार किए।

बताया गया कि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद माताओं का सक्रिय रूप से भाग लेना और रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियाँ देना वास्तव में प्रेरणादायक रहा। इस पूरे आयोजन में स्कूल प्राचार्या शालिनी शुक्ला और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर राशि पमनानी के मार्गदर्शन में समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




 

Leave a Comment