एकलव्य स्कूल की प्राचार्य की बहाली पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन

एकलव्य स्कूल की प्राचार्य की बहाली पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन

  • आदिवासी मुद्दों पर गोगपा का धरना, 15 दिन में न्याय न मिलने पर कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी

मंडला महावीर न्यूज 29. गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह तिराहे पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन अगस्त माह में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पिपरिया की आदिवासी छात्रा शिल्पा मरावी की संदिग्ध मौत और लापरवाही के आरोप में निलंबित की गई प्राचार्य मोनिका रोहिला को दोबारा विद्यालय भेजने के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम ककोडिय़ा, प्रदेश प्रवक्ता मदन कुलस्ते, जिला अध्यक्ष प्रमोद नरेती, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम कुम्हरे, युवा मोर्चा कार्यालय प्रभारी भवानी मरकाम, दिनेश मसराम, अरविंद धुर्वे, पीयूष कुलस्ते, दुर्गेश यूईके, सेम परते सहित जिला के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राधेश्याम ककोडिय़ा ने प्राचार्य को पुन: पदस्थ करने पर गंभीर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सत्ता में बैठे जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत का संकेत है और आदिवासी परिवारों को न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केवल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ही आदिवासियों के हित की बात करती है। प्रदर्शन में पार्टी ने अन्य प्रमुख मांगें भी उठाईं, जिनमें ग्राम कापा में एक युवक की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच, दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग और निवास बीएमओ डॉ. विजय पेगवार और निवास बीईओ को तत्काल हटाने की मांग शामिल है।

धरना प्रदर्शन के बाद राधेश्याम ककोडिय़ा, मदन कुलस्ते और अन्य पदाधिकारियों ने रैली निकालते हुए निवास एसडीएम सीएल वर्मा को राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन 15 दिनों के भीतर इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो मंडला कलेक्ट्रेट का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान निवास एसडीएम पीएस वालरे के निर्देशन में निवास थाना प्रभारी वर्षा पटेल समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles