यात्री वाहनों में सफर कर रहे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

यात्री वाहनों में सफर कर रहे बच्चों को पिलाई दो बूंद जिंदगी की

  • नारायणगंज सीएचसी के कर्मचारियों की पहल

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मुख्य बस स्टैंड पर एक सराहनीय और अनूठी पहल की है। कर्मचारियों ने न सिर्फ स्टैंड के पास रहने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए यात्री वाहनों में भी जाकर उसमें यात्रा कर रहे यात्रियों के साथ जा रहे 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई।

जानकारी अनुसार नारायणगंज मुख्यालय स्थित मुख्य बस स्टैंड पर बनाए गए पोलियो बूथ में दल क्रमांक एक ने दो दिनों तक अपनी सेवाएं दीं। इस सक्रियता और समर्पण के परिणामस्वरूप बस स्टैंड में करीब 160 से अधिक बच्चों को सफलतापूर्वक पोलियो की दवा पिलाई गई। सीएचसी के कर्मचारियों की इस पहल का उद्देश्य यह था कि यात्रा कर रहे बच्चे भी इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बन सकें और सरकार की पोलियो उन्मूलन की मंशा पूरी हो सके।

दल क्रमांक एक के सदस्य रोहित शर्मा, दुर्गेश सिंगरौरे और अंकित यादव ने बूथ पर अपनी सेवाएं देकर इस सफलता को हासिल किया। उनकी इस लगन ने बच्चों को पोलियो से सुरक्षित करने के राष्ट्रीय लक्ष्य को मजबूत किया है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles