नेत्र शिविर में 37 मोतियाबिंद ऑपरेशन के मरीज हुए चिन्हित
- 90 मरीजों की जांच, 11 मरीजों को वितरित किये चश्में
- परिवार एजुकेशन सोसाइटी और सदगुरु नेत्रालय के सहयोग से आयोजित हुए बीजाडांडी सीएचसी और पीएचसी समनापुर नेत्र शिविर
मंडला महावीर न्यूज 29. विकासखंड बीजाडांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समनापुर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। सीएचसी बीजाडांडी में आयोजित शिविर में 31 मरीज और पीएचसी समनापुर में 59 मरीजों का पंजीयन किया गया। नि:शुल्क नेत्र शिविर परिवार एजुकेशन सोसाइटी और सदगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से आयोजित किया गया। नेत्र शिविर में 90 मरीजों में से 37 मरीज मोतियाबिंद के चिन्हित किये गए। चिन्हित मोतियाबिंद के मरीजों का सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में नि:शुल्क सर्जरी की जाएगी।
जानकारी अनुसार नि:शुल्क नेत्र शिविर में सर्जरी के चिन्हित मरीजो के अलावा अन्य मरीजों का जांच परीक्षण किया गया। बीजाडांडी सीएचसी में आयोजित शिविर में 31 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 16 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किये गए। जांच परीक्षण के बाद 12 मरीजों को नि:शुल्क दवाएं भी दी गई। वहीं तीन मरीज सामान्य रोग और फालोअप के आया। आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में सीएचसी बीजाडांडी में सद्गुरू नेत्र चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डॉ संदीप ने अपनी सेवाए दी। इसके साथ ही जिन मरीजों का ऑपरेशन पहले चित्रकूट में हुआ था, उनका फालोअप लिया गया।
आंखो की जांच के बाद उन सभी मरीजों को भी आवश्यकता अनुसार चश्मा दिया गया। नि:शुल्क नेत्र शिविर में परिवार एजुकेशन सोसाईटी के सभी कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में मरीजों के आंखों में मोतियाबिंद, काला मोतिया, रेटिना की जांच, चश्में की जांच और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं का जांच परीक्षण किया गया। शिविर में परिवार एजुकेशन सोसाइटी से अभिषेक यादव, देवराज यादव, उदयचंद झरिया, राकेश यादव, सत्येंद्र कुमार धुर्वे एवं सद्गुरु नेत्रालय स्टाफ में डॉ संदीप और दवाई वितरण स्टाफ रोहित का सहयोग रहा।
समनापुर में 21 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित
श्रवण कुमार प्रकल्प द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की गईं। शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए 59 लोगों ने अपना पंजीयन कराया, जिनमें 57 वयस्क और 2 बच्चे शामिल थे। गहन जांच के बाद मोतियाबिंद या अन्य आवश्यक उपचार के लिए 21 वयस्क मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर के दौरान 11 वयस्कों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। इसके साथ ही 15 मरीजों को दवा वितरण किया गया। 12 सामान्य मरीजों की मौके पर जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।











