काशी विश्वनाथ गुरुकुल में क्षत्राणियों को दिल्ली के आचार्यों ने दिया प्रशिक्षण

काशी विश्वनाथ गुरुकुल में क्षत्राणियों को दिल्ली के आचार्यों ने दिया प्रशिक्षण

  • वेद पाठ के साथ किया शौर्य का प्रदर्शन
  • कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके ने किया सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. काशी विश्वनाथ वैदिक गुरुकुल जिलहरी घाट के द्वारा रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर वीरांगनाओं का शौर्य प्रदर्शन केबिनेट मंत्री संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में गुरुकुल परिसर में संपन्न हुआ,जिसमें ब्रह्मचारियों द्वारा वेद पाठ, गीता पाठ,राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई। दिल्ली से आए आचार्य सत्यम, आचार्या अभिलाषा ने वीरांगना क्षत्राणियों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में आचार्य भीमदेव, प्रीति मौर्य, सुमिता नामदेव का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सनातन वैदिक गुरुकुल एवं गौशाला समिति के सभी सदस्यों का सहयोग रहा। मंत्री संपतिया उइके ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं गुरुकुल के प्रयासों की सराहना की।

इस कार्यक्रम में स्वामी शारदात्मानन्द, स्वामी वेदश्रवा, धर्ममुनि, मानव सेवा संस्थान जबलपुर की टीम, प्रिया धुर्वे, मंजू कछवाहा, सरिता अग्निहोत्री, वंदना अवस्थी, रंजीत कछवाहा, प्रेमलाल गुप्ता, डॉ मुकेन्द्र मौर्य, विपिन बजाज, विभू आर्य,भानु खत्री, रामचन्द्र आर्य, रामप्रसाद नरैती, दुर्गेश यादव, अवधेश टिकरिया सहित समस्त ग्रामवासी मातृशक्ति और मंडला के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles