तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, पैर टूटा, चार घायल

तेज रफ्तार बाइक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, पैर टूटा, चार घायल

  • निवास के ग्राम घुलघुल के पास हुआ हादसा, गंभीर घायल जबलपुर मेडिकल रेफर

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुलघुल के पास रविवार शाम लगभग ७.३० बजे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने सब्जी विक्रेता को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में सब्जी विक्रेता का पैर टूट गया है, जबकि बाइक सवार समेत कुल चार लोग घायल हुए हैं।
जानकारी अनुसार ग्राम लधा टोला निवासी सब्जी विक्रेता गहबर मरावी पिता ढोकल ५५ वर्ष अपने सहयोगी गेंद सिंह वरकड़े पिता कमोद, ६५ वर्ष के साथ हाथ ठेला लेकर घर जा रहे थे। इसी दौरान निवास की ओर से आ रहे बाइक चालक युवक गोविंद पिता ओमकार, निवासी कुप्पी और पीछे बैठी युवती शीतल पिता सुरेन्द्र, निवासी चांदवारी ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

गंभीर घायल जबलपुर रेफर 

टक्कर लगने से सभी नीचे गिर गए। १०८ एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सब्जी विक्रेता गहबर मरावी का पैर टूट गया, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया है। अन्य तीन घायल गेंद सिंह वरकड़े, गोविंद और शीतल का इलाज निवास सीएचसी में जारी है। निवास पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जाँच शुरू कर दी है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे

Leave a Comment