अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, चालक सुरक्षित

अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, चालक सुरक्षित

  • देर रात बरेला-निवास मार्ग पर निवास एसबीआई के सामने हादसा
  • शहपुरा से जबलपुर जा रहे ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

मंडला महावीर न्यूज 29. बरेला-निवास मार्ग पर मंगलवार की देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। निवास नगर में भारतीय स्टेट बैंक के ठीक सामने एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गया। जानकारी अनुसार ट्रक देर रात्रि शहपुरा की ओर से जबलपुर की तरफ जा रहा था। तेज गति के कारण या किसी अन्य वजह से चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण ट्रक डिवाइडर से टकरा गया।

इस हादसे में ट्रक का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक चालक को सिर्फ मामूली चोटें ही आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। दुर्घटना के चलते मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment