अंतरजिला मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश

थाना बिछिया पुलिस ने अंतरजिला मोटर साइकिल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

  • 6 बाइक बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
  • मंडला, बालाघाट और सिवनी जिलों में 11 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर गिरोह गिरफ्तार

मंडला महावीर न्यूज 29. बिछिया थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोटर साइकिल चोरी करने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं 6 मोटर साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस द्वारा गठित टीम ने विवेचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो संदिग्ध, रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल और कल्लू उर्फ शिवचंद उईके को सिझौरा से चोरी की गई होंडा साइन मोटर साइकिल के साथ पकड़ा।

तीन जिलों में 11 चोरी की वारदातें कबूल 

पूछताछ में आरोपियों ने मंडला समेत पड़ोसी जिलों बालाघाट और सिवनी में अपने साथियों के साथ मिलकर कुल 11 मोटर साइकिल चोरी करने की घटना स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि वे रोड किनारे और सुनसान जगह पर खड़ी मोटर साइकिलों का लॉक तोड़कर उन्हें चालू करते थे और चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवचंद उईके, रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल, राहुल कसार और आनंद सारथी शामिल हैं। इनमें से रॉकी उर्फ योगेश गायकवाल पर थाना बिछिया में चोरी के तीन अपराध और राहुल कसार पर विभिन्न धाराओं में 6 अपराध पहले से ही पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा अन्य जिलों से भी इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही शेष चोरी की गई मोटर साइकिलों को जब्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

बरामद किए गए वाहन 

जब्त की गई मोटर साइकिलों में होंडा शाइन, काले रंग की पल्सर एनएस, नीले रंग की होंडा एक्टिवा और बजाज सीटी 100 जैसी गाडिय़ां शामिल हैं। इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक भीष्म तिवारी, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सउनि सुरेश विजयवार, प्रधान आरक्षक अजीत परते, उगेश, कमलेश, विदेह परते, रतन करचाम, आरक्षक अनिल मर्सकोले, अजय, रामप्रसाद धुर्वे, महेन्द्र रहंगडाले, संजय कटरे, नानसाय, अमृत मरावी और तेवेन्द्र कुमरे सहित नंदकिशोर की विशेष भूमिका रही।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles