पंडाल के पाईप को सुधारते समय युवक को लगा करंट

पंडाल के पाईप को सुधारते समय युवक को लगा करंट

  • घायल युवक को डायल 112 के कर्मी ने पहुंचाया अस्पताल
  • नारायणगंज के देवगांव रैयत में पहाड़ी में स्थित मढ़िया की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले के विकासखंड नारायणगंज के चुटका मार्ग में बसा ग्राम देवगांव रेयत में पहाड़ी स्थित मढ़िया के पंडाल का पाईप सुधारने के दौरान लोहे का पाईप बड़ी विद्युत लाईन में चट हो गया जिसके कारण युवक को करंट लग गया। करंट लगने से युवक घायल होकर बेहोश हो गया। तत्काल इसकी सूचना 112 डायल को दी गई। जानकारी मिलते ही तत्काल 112 डायल के कर्मी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज लेकर आए। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है।

जानकारी अनुसार घायल युवक की पहचान विनोद कुमार परते 35 वर्ष पिता डमारी लाल परते, निवासी देवगांव रैयत थाना टिकरिया के रूप में हुई है। घटना तब हुई जब पंडाल निर्माण के दौरान लोहे का पाइप दुर्घटनावश बड़ी बिजली लाइन से छू गया। पाइप को छूने के कारण विनोद परते को जोरदार बिजली का झटका लगा, जिससे वह वहीं गिर गया। इस हादसे की सूचना तत्काल 112 डायल को दी गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची। डायल 112 के स्टाफ रामरतन मसकरे, सुरेंद्र ठाकुर और पायलेट भूपेंद्र लोधी ने तुरंत घायल विनोद परते को उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुंचाया। जहां चिकित्सक द्वारा घायल युवक का उपचार किया जा रहा है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।



 

Leave a Comment