डेढ़ माह की मासूम जिंदगी और मौत के बीच

डेढ़ माह की मासूम जिंदगी और मौत के बीच, फेफड़ों में इंफेक्शन

  • एक पिता ने लगाई मदद की गुहार

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के निवास नगर निवासी राहुल बर्मन की डेढ़ माह की मासूम बेटी श्रीसा बर्मन इस समय जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। नार्मल डिलीवरी से जन्मी इस नन्हीं परी को अचानक फेफड़ों में गंभीर इंफेक्शन हो जाने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि बच्ची को तत्काल जबलपुर के आयुष्मान हॉस्पिटल के पीआईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह वर्तमान में ऑक्सीजन सपोर्ट पर है।

बताया गया कि श्रीसा के पिता राहुल बर्मन एक छोटी ऑनलाइन दुकान चलाते हैं। बेटी के इलाज में वह अपनी सारी जमा पूंजी लगा चुके हैं, लेकिन गंभीर संक्रमण के कारण इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है। अब पैसों की कमी के चलते इलाज जारी रख पाना उनके लिए अत्यंत मुश्किल हो गया है। एक असहाय पिता अपनी बेटी की धड़कनों को जिंदा रखने के लिए समाज के हर वर्ग से भावुक गुहार लगा रहा है। राहुल बर्मन ने अपील की है कि आपकी छोटी सी आर्थिक मदद नन्हीं श्रीसा की जिंदगी को बचा सकती है।

सहयोग हेतु बैंक विवरण:

State Bank of India

A/C No.: 41599954685

IFSC: SBIN0004641

Mobile: 9584952019

???? इस नवरात्र देवी स्वरूप एक मासूम की जिंदगी बचाने के लिए परिवार का सहयोग करें
???? आपकी सहायता ही इस मासूम की सांसों का सहारा है। ????



 

Leave a Comment