गोमांस पर टैक्स फ्री के फैसले पर सियासी उबाल
- कांग्रेस ने मोहन सरकार को घेरा, मंडला में सीएम और कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका
मंडला महावीर न्यूज 29. प्रदेश सरकार द्वारा जीएसटी परिषद की सिफारिशों पर गोवंशीय पशुओं के मांस को टैक्स फ्री किए जाने के फैसले ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। कांग्रेस ने इस निर्णय को सनातन विरोधी बताते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा पर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने कहा कि भाजपा एक ओर गाय को माता कहती है, दूसरी ओर उसके मांस को टैक्स मुक्त कर गोवंश तस्करों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में मंडला दौरे के दौरान गोकशी प्रकरण के आरोपी से स्वागत करवाया।
इस मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लालीपुर चौक पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया। एड. राकेश तिवारी ने नवरात्र पर विजयवर्गीय के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयानों को शर्मनाक बताया। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो प्रदेश भर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।









