एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहा स्थायी वारंटी गिरफ्तार

  • मंडला कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • पुलिस के विशेष अभियान के तहत ईदगाह कॉलोनी निवासी असफाक खान कोर्ट में पेश

मंडला महावीर न्यूज 29. स्थायी वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट मंडला के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक मंडला के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी मंडला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली ने फरार वारंटियों को पकडऩे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया था। गठित टीम ने तकनीकी और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार स्थायी वारंटी असफाक खान पिता महरूम रज्जाक खान, 28 वर्ष, निवासी ईदगाह कॉलोनी मंडला को जवाहर वार्ड मंडला से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी असफाक खान को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

टीम में ये रहे शामिल 

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में निरीक्षक शफीक खान, प्रधान आरक्षक नन्दलाल उईके, आरक्षक हन्नू मार्को, जयसिंह मरावी, दिनेश झारिया शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार अपराधियों पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस के प्रयासों को बल मिला है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles