आज ग्राम सकवाह में देवी जागरण, गायिका पूजा गोलहानी करेंगी शिरकत

आज ग्राम सकवाह में देवी जागरण, गायिका पूजा गोलहानी करेंगी शिरकत

मंडला महावीर न्यूज 29. आज 26 सितंबर को नवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले के ग्राम सकवाह में विशाल देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित देवी जागरण में धर्म और भक्ति का संगम देखने को मिलेगा। देवी जागरण कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा गोलहानी अपनी मधुर आवाज से माता रानी का गुणगान करेंगी। उनका गायन इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा।

इस कार्यक्रम के आयोजक श्री सूर्यकुंड धाम महाआरती भंडारा समिति मंडला के सदस्यों ने बताया कि उन्हें माँ शारदा की असीम कृपा से यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि वे माता रानी का जागरण आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने सभी धर्मप्रेमी से विनम्र आग्रह किया है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।



 

Leave a Comment