पड़ोसी से विवाद, वृद्ध महिला का सिर फटा, गंभीर

पड़ोसी से विवाद, वृद्ध महिला का सिर फटा, गंभीर हालत में जबलपुर रेफर

  • नारायणगंज डायल 112 की तत्परता से 60 वर्षीय वृद्धा को मिला उपचार
  • नारायणगंज केे ग्राम मंगलगंज की घटना

मंडला महावीर न्यूज 29. नारायणगंज के थाना टिकरिया के अंतर्गत ग्राम मंगलगंज नारायणगंज में आपसी विवाद के चलते 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर उसके पड़ोसी ने लाठी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बताया गया कि घायल दयालो बाई पति कलुआ यादव 60 साल निवासी ग्राम मंगलगंज पर उनके पड़ोसी समर लाल मरावी ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना की जानकारी तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 स्टाफ रामरतन मसकरे और पायलेट अशोक यादव तुरंत मौके पर पहुँचे।

डायल स्टाफ ने बिना देरी किए घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज उपचार के लिए पहुँचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वृद्ध महिला का तत्काल उपचार किया गया, जहाँ उनके सिर में करीब 10 टांके लगाए गए। हालाँकि चोट की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध महिला दयालो बाई को जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। डायल 112 स्टाफ की तत्परता से घायल महिला को समय पर उपचार मिल सका।



 

Leave a Comment