निर्माणाधीन मवई-मेढ़ा मार्ग में हादसा, अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई

निर्माणाधीन मवई-मेढ़ा मार्ग में हादसा, अनियंत्रित वैन पेड़ से टकराई, चालक फरार

  • सड़क निर्माण में लेटलतीफी से खतरा बढ़ा
  • हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से की जल्द काम पूरा करने की मांग

मंडला महावीर न्यूज 29. मवई से मेढ़ा जाने वाले मार्ग पर चल रहे निर्माणाधीन सड़क कार्य के कारण एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में आ रही मारुति वैन एमपी 51 सीए 6592 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। यह मारुति वैन मवई से मेढ़ा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

निर्माण कार्य में लापरवाही से बढ़ी परेशानी 

इस हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य के चलते मार्ग को पूरी तरह से खोद दिया गया है, लेकिन काम बहुत धीमी गति से चल रहा है। सड़क की खस्ता हालत के कारण आए दिन वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने इस लापरवाही को सीधे तौर पर दुर्घटनाओं का कारण बताया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस निर्माणाधीन सड़क को पूरा कराने की मांग की है, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके और ऐसे हादसों पर रोक लग सके।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles