वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की चर्चा

वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की चर्चा

  • वन ग्राम सिमरिया में वन सुरक्षा समिति की बैठक
  • सेवा पर्व के तहत सदस्यों ने किया वृक्षारोपण
  • गांव को विकास की मुख्य धारा से जोडऩे की पहल

मंडला महावीर न्यूज 29. वन ग्राम सिमरिया (रामपुर) में वन सुरक्षा समिति रामपुर की मासिक बैठक सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत बंजी के सरपंच ओमकार पंद्रो की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तित करने की प्रक्रिया पर चर्चा करना और ग्रामीणों को इसकी जानकारी देना था।

बैठक में उपस्थित वन ग्राम वासियों को बताया गया कि यह परिवर्तन उनके लिए किस तरह फायदेमंद होगा। सभी ग्रामीणों को इस प्रक्रिया में सहयोग करने और अपने परिवारों की सही-सही जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया गया। वन सुरक्षा समिति के सदस्यों ने इस बदलाव को गांव के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

वृक्षारोपण से दिया हरियाली का संदेश

सेवा पर्व के अवसर पर, बैठक में शामिल सदस्यों ने परिसर में वृक्षारोपण भी किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई। सदस्यों ने पेड़ों की देखभाल करने का भी संकल्प लिया।

गांव के विकास का लिया संकल्प 

बैठक में बालसिंह ठाकुर (वन रक्षक), देवकुमार मसराम, सिंगराम मरावी, श्यामकुमार तेकाम, बुद्धसिंह धुर्वे, फगुलाल मसराम, लखन मरावी, चंदर मरावी, महासिंह मरकाम, अशोक कुडापे, हरिदास कोटवार, इंदर तेकाम, राजेंद्र धुर्वे, प्रकाश धुर्वे, गजरूप कुडापे, रमलू धुर्वे, सुकलसिंग मसराम, भागीरथ मार्को, कमल धुर्वे, रामदीन धुर्वे और किंचु विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर गांव के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।



 

Leave a Comment