सेवा पखवाड़ा-मंडला पुलिस ने चलाया स्वच्छता और पौधारोपण अभियान

सेवा पखवाड़ा-मंडला पुलिस ने चलाया स्वच्छता और पौधारोपण अभियान

  • एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत जवानों ने लिया हरियाली का संकल्प, पुलिस लाइन में हुई सफाई

मंडला महावीर न्यूज 29. भारत सरकार और मध्य प्रदेश शासन के आह्वान पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंडला पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के नेतृत्व में रक्षित केंद्र पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला पीयूष मिश्रा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन मौजूद रहे।

एक पेड़ माँ के नाम 

अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक पेड़ माँ के नाम पहल के तहत पौधे लगाए। सभी ने इन पौधों की देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

स्वच्छता अभियान 

पौधारोपण के साथ-साथ रक्षित केंद्र स्थित कार्यालय, बैरक, आवासीय परिसर और पार्कों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान भी चलाया गया। पुलिस विभाग ने बताया कि यह सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला के लक्ष्य को साकार करना है।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles