सीआरपीएफ जवानों ने 25 यूनिट रक्त किया दान

GIVE BLOOD – GIVE HOPE: TOGETHER WE SAVE LIVES

  • खून दो, आशा दो अभियान
  • सीआरपीएफ जवानों ने 25 यूनिट रक्त किया दान
  • 148वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवानों ने रक्तदान कर दिया समाजसेवा का संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर 148वीं बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा वाहिनी मुख्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य रक्तदान करें, आशा दें, साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं का संदेश दिया।

इस शिविर में अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 25 यूनिट रक्त जिला अस्पताल मंडला के ब्लड बैंक को दान किया। इस अवसर पर उप कमांडेंट अमरी प्रसाद, उप कमांडेंट मनोरंजन कुमार, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. भाग्यलक्ष्मी एस, आरएमओ डॉ. प्रवीण उइके, बटालियन के अन्य अधिकारी, जवान और जिला अस्पताल की टीम मौजूद थी।

कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने सभी रक्तदाताओं को सम्मानित करने की घोषणा करते हुए कहा कि सीआरपीएफ के जवान हमेशा आपातकालीन स्थितियों और दुर्लभ रक्त समूहों की आवश्यकता होने पर समाज की भलाई के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने जवानों के इस प्रयास की सराहना की और इसे समाजसेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया।


 

Leave a Comment