नो-एंट्री में घुसे 5 वाहनों पर कार्रवाई

नो-एंट्री में घुसे 5 वाहनों पर कार्रवाई

  • 2 ट्रक और 3 ट्रैक्टर चालकों पर 25 हजार का जुर्माना
  • मंडला पुलिस का चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने की दी सख्त हिदायत

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला पुलिस अधीक्षक के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महाराजपुर थाना पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नो-एंट्री जोन में प्रवेश करने वाले दो ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीए 8274 और एमपी 21 एच 1155 और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक एमपी 51 जी 0679, एमपी 51 एए 7324, और एमपी 51 एए 5402 पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इन पांचों वाहनों से 25 हजार रूपए का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को अपनी गाडिय़ों का कमर्शियल रजिस्ट्रेशन कराने और सभी वाहन चालकों को वैध दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी। इसके साथ ही उन्हें निर्धारित समय पर ही शहर में प्रवेश करने और वाहनों में मजदूरों या अन्य लोगों को नहीं बैठाने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी महाराजपुर थाने द्वारा नो-एंट्री के उल्लंघन पर 6 ट्रैक्टर चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles