कृषि उपज मंडी में दिखेगी ताज हॉटल की झलक

कृषि उपज मंडी में दिखेगी ताज हॉटल की झलक

  • डेढ़ माह से चल रही तैयारी, 16 लोग तराश रहे ताज हॉटल की छवी

मंडला महावीर न्यूज 29. आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में शारदेय नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहता है। अपनी भक्ति को व्यक्त करने भक्त तरह-तरह से मां को प्रसन्न करते है। जिले भर में विभिन्न समितियों द्वारा बड़े-बड़े पंडाल तैयार किये जा रहे हैं। जिनका कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जिले के बड़े पंडालों में नवरात्र के प्रथम दिन बाद सजावट पूर्ण हो जाएगी। पंडालों की सजावट के लिए स्थानीय लोगों के अलावा अन्य स्थानों से भी सजावट के लिए लोगों को बुलाया गया है। विद्युत सजावट भी बड़े स्तर पर की जा रही है।

फ्लावर डेकोरेशन संचालक ललित विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी कृषि उपज मंडी में कुछ अलग करने के लिए अनाज तिलहन व्यापारी संघ द्वारा भव्य पंडाल बनवाया जा रहा है, जो मुम्बई का ताज हॉटल की झलक इस बार जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में देखने को मिलेगी। बताया गया कि इस वर्ष नवरात्र में ताज हॉटल की झांकी रतन टाटा को श्रृद्धांजलि देने के लिए बनाई जा रही है।

बताया गया कि इस भव्य ताज हॉटल के दुर्गा पंडाल में माँ भवानी की तीन प्रतिमाएं स्थापित होगी। जिसमें माता सिंहवाहनी के साथ माता महा लक्ष्मी और माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। हर साल कृषि उपज मंडी में मनमोहक मां की प्रतिमा और झांकी सजाई जाती है। कृषि उपज मंडी का दुर्गोत्सव प्रतिवर्ष आकर्षण का केन्द्र रहता है। कृषि उपज मंडी के समिति सदस्यों ने बताया कि इस बार कृषि मंडी प्रांगण में भव्य ताज हॉटल की झांकी बनाई जा रही है जो एक दो दिन में पूर्ण हो जाएगा। आज सोमवार को माँ भवानी की तीन मूर्तियां स्थापित की जाएगी। इसके साथ यहां नवरात्र के पूरे नौ दिन भंडारा भी कराया जाता है और मंडी प्रांगण में प्रदर्शनी, मेला भी लगता है।


माँ दुर्गा की प्रतिमा हो गई तैयार, आज दुर्गा पंडालों में होगी विराजमान

  • जिले भर में विराजेगी माँ भवानी, नवरात्रि की तैयारी में जुटे भक्त

शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज 22 सितंबर से हो रही है। जिसे लेकर सिद्ध पीठ, देवी मंदिरों से लेकर घरों में माँ की पूजा, आराधना की तैयारी में भक्त जुट गए है। इसी के साथ दुर्गा प्रतिमाओं को बना रहे जिले के कलाकार भी माँ को जीवंत स्वरूप देने में जी जान से जुटे है। दुर्गोत्सव का प्रारंभ आज सोमवार 22 सितंबर को हो रहा है। शहर में अधिकांश मूर्तियां सिंहवाहिनी वार्ड, सराफा बाजार, महाराजपुर संगम मार्ग समेत अन्य क्षेत्र में बनाई जा रही हैं। प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज गुरूवार को दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा विराजमान होगी।

जानकारी अनुसार मूर्तिकारों द्वारा माँ के रूप को जीवंत आकार देने का प्रयास किया है। जिससे लोग इनकी बनाई गई प्रतिमा की ओर आकर्षित हो। मूर्तिकार लक्ष्मीनारायण ने बताया कि उनके यहां वर्षों से मूर्ति बनाने की परंपरा चली आ रही है। जिसका वह पूर्ण उत्साह और लगन के साथ निर्वाहन कर रहे है। नवरात्रि पर्व के पहले नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पंडाल बनकर तैयार हो गए है। मूर्तिकारों के घरों में मां दुर्गा की विभिन्न रूपों की आकर्षक प्रतिमाएं लेने ग्राम के लोग पहुंच रहे है। नगर में एक सैकड़ा के आसपास समितियों द्वारा प्रतिमा स्थापित की जा सकती है। इनमें जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों के साथ बिनैका, सेमरखापा, आस्तिक चौक, करिया बाबा चौक, खेरमाई समिति, चौरसिया मोहल्ला, दुर्गा समिति, पुराना बस स्टेंड, रघुवंशी मोहल्ला, माल बाबा चौक, टिकरी वार्ड समिति, हरदहा मोहल्ला मढिय़ा मोहल्ला, साहू मोहल्ला शामिल है। शीतला मंदिर समिति द्वारा भी तैयारियां की जा रही है। हवेली क्षेत्र के ग्रामीण अंचल ढेंकों, ग्वारा, लिमरूआ, जहरमऊ, सिलगी, लफरा, मांगा, अमझर, दानीटोला, ठरका, कौरगांव में भी दुर्गोत्सव पर्व की तैयारी की गई है।

प्रतिवर्ष आकर्षण का केंद्र रहती है मां काली 

बताया गया कि जिले के कुछ स्थानों में माँ काली की प्रतिमा स्थापित की जाती है, जो हर वर्ष आकर्षण का केन्द्र रहती है। जिला मुख्यालय के कोष्टा मोहल्ला में हजारों की संख्या में भक्त माँ काली के दर्शन करने पहुंचते है। यहां स्थापित होने वाली मूर्ति प्रतिवर्ष आकर्षक का केन्द्र रहती है। इस वर्ष भी जिला मुख्यालय समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में मां काली की प्रतिमा जमाई जाएगी। जिसकी तैयारी भक्त कर चुके है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles