पूज्य सिंधी पंचायत के नवीन पदाधिकारियों का गठन 

पूज्य सिंधी पंचायत के नवीन पदाधिकारियों का हुआ गठन 

  • पारस असरानी बने अध्यक्ष, गुलशन वरदानी बने सचिव 

मंडला महावीर न्यूज 29. श्री पूज्य सिंधी पंचायत मंडला के नवीन पदाधिकारियों का गठन हुआ। नियमित कार्यकाल के बाद नवीन पंचायत का चयन हुआ। इसमें अध्यक्ष पारस असरानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजानरेश खत्री,कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश गुरवानी,सचिव गुलशन वरदानी, सहसचिव शक्ति क्षेतीजा,कोषाध्यक्ष ईश्वर लालवानी, प्रचार प्रसार प्रभारी कैलाश बंटी गैलानी,कोठारी बृजलाल राजानी चयनित हुए।

चयन में समाज के सभी परिवारों,वरिष्ठजनों का सहयोग रहा। नवीन पदाधिकारी के गठन के पश्चात अंबेडकर वार्ड स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में सामूहिक रूप से आरती,अरदास की गई।समाज के नवीन दायित्वों के निर्वहन के लिए पंचायत सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। श्री गुरुद्वारा साहिब में पदाधिकारियों के साथ साथ समाज के परिवार शामिल हुए और सामाजिक क्षेत्र के विकास के लिए पंचायत सदस्यों से अपेक्षा की गई।


 

Leave a Comment