दस विद्या महाशक्ति पीठ के साथ पंचमुखी सिंहवाहिनी माता होगी विराजमान

दस विद्या महाशक्ति पीठ के साथ पंचमुखी सिंहवाहिनी माता होगी विराजमान

  • श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी मंडला में भव्य दुर्गा पूजा की तैयारी
  • कलकत्ता विक्टोरिया हाउस की थीम पर बना पंडाल
  • द ग्रेट खली होंगे शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण

मंडला महावीर न्यूज 29. मां दुर्गा के 54 वें स्थापना वर्ष को अति आकर्षक बनाने के लिए इस वर्ष श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति द्वारा अनेक भव्य आयोजन कराने की तैयारी कर ली है। समिति के नितेश पटेल ने बताया है कि पूरे नवरात्र में प्रत्येक दिन अनेक प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएगी। समिति द्वारा की तैयारी को भव्य रूप दिया जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले नवरात्र के कार्यक्रम को जिले के जनमानस के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने पूर्ण तैयारी हो चुकी है। जिले भर में यह भव्य आयोजन विगत वर्ष से किया जा रहा है। यहां नवरात्र के दिन को खास बनाने समिति के सदस्य जी जान से कार्य कर रहे है। 22 सितंबर को पूरे विधि विधान के साथ माता रानी की स्थापना की जाएगी।

बताया गया कि श्री सिद्ध दुर्गोत्सव समिति बड़ी खैरी द्वारा जनमानस के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारी कर रहा है। जिले वासियों को माँ भगवती के दस विद्या महाशक्ति पीठ के दर्शन करने का मौका मिलेगा। समिति जिलेवासियों को सनातन और भक्ति से जोडऩे का प्रयास कर रही है, जिससे लोग भक्ति मार्ग में चल सके। बताया गया कि दस विद्या महाशक्ति पीठ के साथ मुख्य प्रतिमा सिंहवाहिनी माता की पंचमुखी रूप में स्थापित की जाएगी। पांच-पांच प्रतिमाएं आमने सामने और बीच में माता सिंहवाहिनी की करीब 14 फिट की प्रतिमा विराजन होगी। जिलेवासियों को माँ भगवती के अलौकिक दर्शन बेहतरी आकर्षक साज सज्जा और लाईटिंग के साथ होंगे। जिसके लिए जिले के ही केएल फ्लावर द्वारा डेकोरेशन किया जा रहा है। माता रानी का पूरा पंडाल बांस से बनाया जा रहा है, जो वॉटर प्रूफ भी है।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष माता भवानी का पंडाल कलकत्ता विक्टोरिया हाउस के रूप में बनाया जा रहा है। इसके साथ ही आनंद मेले की भी तैयारी चल रही है। बताया गया कि इस वर्ष मां दुर्गा की मुख्य प्रतिमा इस वर्ष करीब 14 फिट की स्थापित की जाएगी, जो अलौकिक है। इसके साथ ही नवरात्र में ऐसे ही अनेक आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। लाइट व साउंड के साथ संपूर्ण नवरात्र माता रानी के अलौकिक दर्शन होंगे। इसके साथ ही शोभायात्रा के मुख्य आकर्षण माता रानी की आकर्षक झांकी, फेमस ढोल के साथ, आकर्षक साउंड और लाइट सहित चल समारोह में दा ग्रेट खली शामिल होगें। जिसके कारण इस वर्ष का चल समारोह भव्य होगा।

आकर्षण का केन्द्र बन गया बड़ी खैरी 

इस शारदेय नवरात्र में एक से बढ़कर एक आयोजन बड़ी खैरी में आयोजित किए जाएंगे। यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बाना छेदन दल का भी चल समारोह भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। माता जी की सुंदर झांकी, बैंड के साथ अन्य आयोजन भी होगे। कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या पूजन व विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजित होने वाले आयोजन के लिए सभी धर्मप्रेमियों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से यहां आने वाले भक्तों, बच्चों और युवा माता रानी के अलौकिक दर्शन करके मंत्रमुग्ध होगे।

भक्ति का दिखेगा अद्भुत नजारा

धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम इस वर्ष बड़ी खैरी में देखने को मिलेगा। श्री सिद्ध सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी अपने 54 वें स्थापना वर्ष पर भक्तों के लिए भक्ति का अनोखा स्वरूप प्रस्तुत करने जा रही है। यहां विद्या महाशक्ति पीठ के तहत मां के दस दिव्य स्वरूप मां धूमावती, मां कमला, मां काली, मां बगलामुखी, मां मातंगी, मां तारा, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां षोडशी और मां छिन्नमस्ता की स्थापना विधि-विधान से की जाएगी। बड़ी खैरी में हर साल होने वाला यह दुर्गा उत्सव अपनी अनोखी भक्ति और भव्यता के लिए प्रसिद्ध है। युवा वर्ग बुजुर्ग और मातृशक्ति सभी इस आयोजन में विशेष सहयोग देते हैं।

यातायात व्यवस्था के लिए होंगे विशेष प्रबंध

इस बार भी आनंद मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने समिति पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। सुरक्षा यातायात और व्यवस्था को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। केवल मंडला ही नहीं आसपास के जिलों से भी हजारों श्रद्धालु मां के दिव्य स्वरूप के दर्शन करने बड़ी खैरी पहुंचेंगे। उत्सव समिति का मानना है कि यह अवसर भक्ति सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक एकता का अद्भुत प्रतीक बनेगा।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles