यातायात पुलिस ने छात्रों के लिए लगाई सड़क सुरक्षा की पाठशाला

यातायात पुलिस ने छात्रों के लिए लगाई सड़क सुरक्षा की पाठशाला

  • छात्र हिट एंड रन से लेकर कैशलेस उपचार तक, सरकारी योजनाओं से हुए परिचित

मंडला महावीर न्यूज 29. छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से जगन्नाथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने थाना यातायात मंडला का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति दी, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों को बताया गया कि कैसे छोटे-छोटे नियमों का पालन करके वे खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को सरकार की कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं से भी अवगत कराया गया। इनमें राहगीर योजना शामिल है, जिसके तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को कानूनी सुरक्षा और 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

इसके साथ ही हिट एंड रन पीडि़त प्रतिकर योजना के बारे में भी बताया गया। इस योजना में अज्ञात वाहन से हुई दुर्घटना में मृत्यु होने पर 2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर 50 हजार रुपए का सरकारी मुआवजा दिया जाता है। छात्रों को यह भी बताया गया कि सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों के लिए कैशलेस उपचार योजना के तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में 1.5 लाख तक का नि:शुल्क इलाज उपलब्ध है। इस दौरान विद्यार्थियों को योजनाओं और यातायात नियमों से संबंधित टैम्पलेट बांटे गए, जिससे वे इन जानकारियों को याद रख सकें और दूसरों के साथ साझा कर सकें।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles