यातायात नियमों के उल्लंघन पर 15 हजार 500 का चालान

यातायात नियमों के उल्लंघन पर 15 हजार 500 का चालान

  • मंडला पुलिस का सघन चैकिंग अभियान जारी

मंडला महावीर न्यूज 29. पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में 8 सितंबर से 22 सितंबर तक 15 दिवसीय विशेष यातायात अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में थाना महाराजपुर पुलिस टीम ने 16 सितंबर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले दो ट्रैक्टर पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए 10 हजार का जुर्माना लगाया गया।

ट्रैक्टर चालकों को ट्रॉली का वाणिज्यिक पंजीयन कराने, सभी वैध दस्तावेज साथ रखने, निर्धारित समय पर ही शहर में वाहन संचालन करने एवं ट्रैक्टर में लेबर या अन्य व्यक्तियों को नहीं बैठाने की सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा बिना हेल्मेट वाहन संचालन करने वाले 10 चालकों पर 3 हजार तथा अन्य 5 वाहन चालकों पर विभिन्न नियम उल्लंघन के चलते 2,500 रुपए का चालान किया गया। कुल मिलाकर 17 वाहनों पर 15,500 का चालान किया गया।


 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles