शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर मंडला पुलिस का शिकंजा

शैक्षणिक संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर मंडला पुलिस का शिकंजा

  • टिकरिया पुलिस ने 9 दुकानदारों पर की चालानी कार्रवाई, छात्रों को नशे से दूर रखने का प्रयास

मंडला महावीर न्यूज 29. जिले में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू आधारित नशों की बिक्री रोकने के लिए मंडला पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। इसका उद्देश्य छात्रों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता से बचाना है। अभियान के पहले दिन थाना टिकरिया की टीम ने शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में स्थित 9 दुकानों को चिन्हित कर उन पर कार्रवाई की। इन दुकानदारों के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार, वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन अधिनियम के तहत चालान बनाए गए।

टिकरिया थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई स्कूल कॉलेज में पढऩे वाले छात्र-छात्राएं नशे की लत से दूर रहें और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा जिससे जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में काम किया जा सके।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles