मंडला के वन कर्मचारियों ने जीता दिल, जबलपुर में दिखाया हुनर

मंडला के वन कर्मचारियों ने जीता दिल, जबलपुर में दिखाया हुनर

  • वृत स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में मंडला की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
  • खेल और स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

मंडला महावीर न्यूज 29. जबलपुर में आयोजित 28वीं वृत्त स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में मंडला जिले के वन कर्मचारियों ने अपना हुनर दिखाया। यह प्रतियोगिता 15 और 16 सितंबर को स्व. ईश्वरदास रोहाणी स्टेडियम रांझी में आयोजित हुई, जिसमें जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और कटनी जिले के वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

बताया गया कि आयोजित होने वाली प्रतियोगिता वन कर्मचारियों के बीच खेल भावना और स्वस्थ रहने की प्रेरणा को बढ़ावा देती है। वन विभाग हर साल अपने कर्मचारियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है, क्योंकि स्वस्थ जीवन के लिए खेल बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस वृत्त स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा, और वहां प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जा सकते हैं।

रस्साकशी में मंडला का दमदार प्रदर्शन 

प्रतियोगिता की शुरुआत रस्साकशी से हुई। इस मुकाबले में पूर्व मंडला वन मंडल की टीम ने पश्चिम मंडला को हराकर जीत हासिल की। इसके बाद सामाजिक वानिकी के साथ हुए मैच में भी पूर्व मंडला विजेता रहा। फाइनल में पूर्व मंडला और जबलपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें पूर्व मंडला की टीम उपविजेता रही। इसके साथ ही कर्मचारियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 1500 मीटर, 25 किलोमीटर पैदल चाल, ऊंची कूद, लंबी कूद, तवा फेंक, भाला फेंक, गोला फेंक, कैरम, शतरंज और साइकिलिंग जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया।


 

Leave a Comment