एनएच 30 में दो कार की आमने सामने टक्कर
- बिछिया पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला-बिछिया नेशनल हाईवे 30 मार्ग में शुक्रवार रात्रि करीब 8 बजे सड़क दुर्घटना में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें गाडिय़ों में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि हादसे में सभी घायल स्वस्थ बताए गए है।
जानकारी अनुसार एनएच 30 मार्ग में भुआ स्कूल के पास बंजारी क्षेत्र में दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। बताया गया कि बिछिया से मंडला की ओर जा रही एक टाटा अल्ट्रोज कार और मंडला से बिछिया की ओर आ रही एक मारुति कार की आपस में टकरा गईं। हादसे की जानकारी तत्काल बिछिया पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भुआ बिछिया पहुंचाया। बिछिया थाना प्रभारी ने बताया कि कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई हैं, और सभी को उपचार के बाद स्वस्थ बताया गया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।









