डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, एनएच 30 पर हुआ हादसा
- रात्रि में चालक ने सामने से आ रहे ट्रक की तेज रोशनी से हुआ हादसा
मंडला महावीर न्यूज 29. नेशनल हाईवे 30 पर स्थित माधोपुर बाईपास एक बार फिर दुर्घटना का गवाह बना। मंगलवार देर रात एक ट्रक डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया। ट्रक सीजी 04 एमडी 6343 रायपुर से कानपुर की ओर अखबार का कागज लेकर जा रहा था। गनीमत रही कि चालक और परिचालक दोनों सुरक्षित हैं।
ट्रक के चालक ने बताया कि सामने से आ रहे एक अन्य ट्रक की तेज रोशनी के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दिया। इस वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से जा टकराया, जिससे वह पलट गया। यह क्षेत्र पहले भी कई हादसों का केंद्र रहा है और इसे एक्सीडेंटल जोन माना जाता है। बावजूद इसके यहाँ कोई सांकेतिक बोर्ड या चेतावनी चिन्ह नहीं लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण यहाँ लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं। इस हादसे के बाद प्रशासन से यहाँ सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की गई है।









