गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने नयाब तहसीलदार को छह सूत्रीय मांगों का सौंपा ज्ञापन
- क्षेत्र की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग
मंडला महावीर न्यूज 29. किसानों की समस्याओं को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने आवाज उठाते हुए बीजाडांडी नयाब तहसीलदार को मंडला कलेक्टर के नाम छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौपते हुए समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष मदनशाह बरकड़े ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उन्होंने पहले भी क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
नयाब तहसीलदार को सौपे गए ज्ञापन में बताया गया कि बीजाडांडी के घोंटा खूटापड़ाव की गोठान जमीन खसरा नंबर 146, रकबा 0.42 हेक्टेयर में अतिक्रमण कर दुकाने बनाई जा रही है। इस अवैध निर्माण को हटाया जाए। विगत माह हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए। किसानों को खाद की कमी का सामना न करना पड़ रहा है, इसके लिए पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए और समय पर वितरण की व्यवस्था की जाए। गोदरी नदी पर बने पुल की मरम्मत जल्द से जल्द कराई जाए। किसानों को समय पर बीज उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही बीजाडांडी बस स्टेंड के पास किये गए अतिक्रमण को भी हटाया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से कहां है कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे आगे प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मदनशाह वरकड़े, ब्लॉक सचिव धर्मेन्द्र वरकड़े समेत पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।









