नेत्र रोगों की होगी निशुल्क जाँच, 11 सितंबर को लगेगा नेत्र शिविर

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पौंडी नगरार बीजाडांडी में लगेगा शिविर

  • नेत्र रोगों की होगी निशुल्क जाँच, 11 सितंबर को लगेगा नेत्र शिविर
  • मोतियाबिंद सहित अन्य आँखों की समस्याओं का होगा उपचार
  • चित्रकूट में मिलेगी निशुल्क सर्जरी
  • 11 को निशुल्क नेत्र जांच शिविर

मंडला महावीर न्यूज 29. परिवार एजुकेशन सोसायटी द्वारा श्री सदगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से 11 सितंबर गुरुवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणगंज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पौंडी नगरार बीजाडांडी में किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

बताया गया कि शिविर में मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी। इसमें मोतियाबिंद, काला मोतिया, रेटिना की जांच, चश्में की जांच और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं का जांच परीक्षण कर उपचार किया जाएगा। श्री सदगुरु सेवा ट्रस्ट के नेत्र विशेषज्ञ द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी। इसके साथ ही नेत्र चिकित्सा सहायक जयकरण चौधरी भी शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।

जांच, परीक्षण के बाद ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों का इलाज चित्रकूट के श्री सदगुरु सेवा ट्रस्ट नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद मरीजों को निशुल्क चश्मा भी दिया जाएगा। मरीजों के लिए 24 घंटे एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही आयोजित शिविर में मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।


 

Leave a Comment