शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव-संजय कुशराम

शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव-संजय कुशराम

  • जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया स्कूल का दौरा
  • बच्चों से जाना हालचाल

मंडला महावीर न्यूज 29. शिक्षा की गुणवत्ता को परखने और बच्चों की समस्याओं को समझने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोचा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बोडाछपरी का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से खुलकर संवाद किया।

बताया गया कि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने स्कूल परिसर और कक्षाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें स्कूल भवन का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त मिला। उन्होंने तत्काल इस स्थिति का संज्ञान लिया और स्कूल प्रबंधन को आश्वस्त किया कि जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्कूल में सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हों।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है। उन्होंने शिक्षकों को लगन और समर्पण के साथ बच्चों को पढ़ाने की सलाह दी।


 

Leave a Comment