मंडला के महाराजा की विदाई आज

मंडला के महाराजा की विदाई आज

  • बस स्टैंड से निकलेगा भव्य चल समारोह

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिला मुख्यालय स्थित बस स्टेंड के महाराजा श्री गणेश को आज 8 सितंबर सोमवार को भावपूर्ण विदाई दी जाएगी। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन एक विशाल और भव्य चल समारोह के साथ किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होंगे।

बताया गया कि बस स्टेंड मंडला से श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए विदाई समारोह आज सोमवार को दोपहर 1 बजे शुरू होगा। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह चल समारोह नाव घाट स्थित विसर्जन कुण्ड पहुंचेगा, जहां गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा। पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। भक्तों ने अपने राजा की विदाई को यादगार बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। चल समारोह के दौरान डीजे, ढोल-ताशे और झांकियों का इंतजाम किया गया है, जिससे लोग नाचते-गाते हुए बप्पा को विदा कर सकें। आयोजकों ने सभी शहरवासियों से इस भव्य समारोह में शामिल होने की अपील की है।

भजन संध्या का हुआ आयोजन 

बस स्टैंड पर स्थापित मंडला के महाराजा श्री गणेश की भव्य विदाई आज सोमवार को होगी। दोपहर 1 बजे विशाल चल समारोह के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि रविवार को देर शाम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भजन संध्या में भक्ति गीतों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बन गया।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles