उप मुख्यमंत्री ने डीसीएम हिमांशु सिंगौर को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने डीसीएम हिमांशु सिंगौर को किया सम्मानित

  • मंडल में किलकारी मोबाईल एकेडमी का कमाल
  • आशा कार्यकर्ता राधा शर्मा भी हुई सम्मानित

मंडला महावीर न्यूज 29. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में मंडला जिले के डीसीएम हिमांशु कुमार सिंगौर को उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो दे कर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें किलकारी और मोबाइल एकेडमी कार्यक्रम को 100 प्रतिशत सफलतापूर्वक पूरा कराने के लिए दिया गया।

वरिष्ठ संयुक्त संचालक आशा कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश डॉ. राकेश बोहरे द्वारा इस कार्यशाला में कुल 26 जिलों के जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शेष जिलों में इन कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को और गति देना और भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है। कार्यशाला में सम्मानित किए गए डीसीएम की सूची में हिमांशु कुमार सिंगौर का नाम शामिल, जो मंडला जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान सभी जिलों के डीसीएम और प्रभारी डीसीएम मौजूद रहे।

ये है मोबाइल एकेडमी और किलकारी 

मोबाइल एकेडमी और किलकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम हैं। मोबाइल एकेडमी आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण के लिए एक ऑडियो-आधारित पाठ्यक्रम है। यह उनके ज्ञान को बढ़ाने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में मदद करता है। वहीं किलकारी गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के माता-पिता के लिए एक साप्ताहिक ऑडियो संदेश सेवा है, जो गर्भावस्था, प्रसव और शिशु देखभाल से संबंधित जानकारी प्रदान करती है। कार्यक्रम अपर मिशन संचालक मनोज कुमार सरियाम की उपस्थिति में सम्पन हुआ। जिले से आशा का प्रतिनिधि के रूप में आशा कार्यकर्ता राधा शर्मा को भी सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही जिले की समस्त आशाओ के इस सफलता के लिए उन्हें भी प्रमाण पत्र राज्य स्तर से प्रदान किये जा रहें।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles