सेमरखापा में नौ छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिलें

सेमरखापा में नौ छात्राओं को मिली नि:शुल्क साइकिलें

  • बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पहल

मंडला महावीर न्यूज 29. पीएम श्री शासकीय हाईस्कूल सेमरखापा में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 9 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलें वितरित की गईं। नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना का उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं विशेषकर बालिकाओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा प्रदान करना और उनकी शिक्षा को सरल एवं सुलभ बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत सेमरखापा के सरपंच सुशील भारतीया और पंच हुकूमचंद पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।


सरपंच सुशील भारतीया ने इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही असली संपत्ति है और आज की बालिकाएं ही कल के सशक्त समाज की नींव रखेंगी। उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के महत्व पर जोर देने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार हरदहा ने इस योजना की सराहना की और छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने व पढ़ाई में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शाला की नि:शुल्क साइकिल प्रभारी अनुसूईया मरावी, शिक्षकगण, पालकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


 

Leave a Comment