निवास-कुंडम मार्ग में पलटा हाइवा, चालक गंभीर घायल

निवास-कुंडम मार्ग में पलटा हाइवा, चालक गंभीर घायल

  • वाहन चालक जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर, परिचालक सीएचसी में भर्ती

मंडला महावीर न्यूज 29. निवास थाना क्षेत्र में निवास से कुंडम मार्ग के बीच ग्राम महुआ टोला के ढलान पर एक हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए, हादसे में चालक को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक में बुरी तरह फंस गया था, जिसे स्थानीय लोगों और निवास पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के पायलट अमित दुबे मौके पर पहुंचे और घायल चालक-परिचालक को निवास सीएचसी में भर्ती कराया। बताया गया है कि हाइवा ट्रक में एम-सेंड मटेरियल लोड था। निवास पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक को मुख्य मार्ग से हटाया।

निवास पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान प्रतिपाल 27 वर्ष पिता लाल सिंह, ग्राम जुनवानी खुर्द, जिला कटनी के रूप में हुई है, जबकि परिचालक द्वारका 24 वर्ष पिता शिवपाल, शहपुरा जिला डिंडोरी का निवासी है। दोनों निवास की ओर से हाइवा लेकर कुंडम की ओर जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ। निवास सीएचसी में प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया है, जबकि परिचालक का इलाज निवास सीएचसी में जारी है। निवास पुलिस मामले की जांच कर रही है।


रिपोर्टर- रोहित प्रशांत चौकसे


 

Leave a Comment