उदयपुर में मनाया शहादत का पर्व मोहर्रम
- पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की याद में हुए आयोजन
मंडला महावीर न्यूज 29. इस्लामिक कैलेंडर के पहले महीने मोहर्रम को उदयपुर में शहादत के पर्व के रूप में पूरी शानो-शौकत से मनाया गया। यह पवित्र महीना इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत की याद में मनाया जाता है। मोहर्रम की 9वीं और 10वीं तारीख को विशेष आयोजन किए गए।
बताया गया कि मोहर्रम का यह पर्व इस्लाम में बेहद खास माना जाता है। 9वीं मोहर्रम की रात को जलसा आयोजित किया गया, जिसमें इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद 10वीं मोहर्रम को लंगर का इंतजाम किया गया, जिसमें मुस्लिम धर्मावलंबियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इन आयोजनों में मस्जिद के इमाम आबिद रजा, ताहिर भाई, साबिर भाई, सब्बीर भाईजान, शेख रमजान, शेख गुलाम अब्दुल गनी, मो. दाऊद, जफर इकबाल, अहमद मंसूरी, इमरान मंसूरी, सलीम मंसूरी, सोहेल, नौशाद और हैदर सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इमाम हुसैन और उनके परिवार की कुर्बानी को याद करते हुए समुदाय ने श्रद्धापूर्वक इस पर्व को मनाया।









