युवा सोच आर्मी ला रहा भारत क्रिएटर्स कॉन्क्लेव

युवा सोच आर्मी ला रहा भारत क्रिएटर्स कॉन्क्लेव

  • नोएडा में क्रिएटर्स को मिलेगा एक अनोखा मंच
  • डिजिटल दिग्गजों और उभरते सितारों का समागम
  • 26 जुलाई को होगा कॉन्क्लेव का आयोजन

नोएडा महावीर न्यूज 29. डिजिटल दुनिया के रचनात्मक पेशेवरों को एक साथ लाने और विकसित भारत की डिजिटल यात्रा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से युवा सोच आर्मी एक विशेष पहल के तहत भारत क्रिएटर्स कॉन्क्लेव का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 26 जुलाई शुक्रवार को शाम 06 बजे से हॉलिडे ग्रैंड होटल, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।

इस कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य यूट्यूबर्स, इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर्स, लेखकों, फिल्मकारों, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और अन्य रचनात्मक पेशेवरों को एक साझा मंच पर लाना है। यह आयोजन उन्हें अपने अनुभवों, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

नेटवर्किंग और प्रेरणा का मंच 

इस कॉन्क्लेव में कई प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और प्रेरणादायक वक्ता अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यह कार्यक्रम न केवल नेटवर्किंग का एक बेहतरीन अवसर होगा, बल्कि नए और उभरते क्रिएटर्स के लिए सीखने, सहयोग करने और प्रेरणा प्राप्त करने का भी एक उत्तम मंच सिद्ध होगा। युवा सोच आर्मी के संस्थापक रोहित कुमार जोगी ने इस पहल के बारे में बताते हुए कहा हम भारत के क्रिएटर्स के लिए एक समर्पित और सशक्त समुदाय का निर्माण कर रहे हैं, जो विकसित भारत की डिजिटल यात्रा में सक्रिय भागीदारी निभा सके। हमारा विश्वास है कि आज के क्रिएटर्स वह सेतु हैं, जो समाज की अनदेखी सोच को भी जनमानस तक पहुंचा सकते हैं। हर व्यक्ति के भीतर छुपी स्किल्स को दुनिया के सामने लाने का यह हमारा प्रयास है। उन्होंने यह भी बताया कि युवा सोच आर्मी के सभी सदस्य इस मिशन के तहत लीडरशिप को जगाने का संकल्प ले चुके हैं।

आयोजन सभी के लिए बनेगा प्रेरणा स्त्रोत 

युवा सोच आर्मी के सह-संस्थापक आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन निश्चित रूप से उन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा जो डिजिटल क्षेत्र में कुछ नया और सार्थक करने की आकांक्षा रखते हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य सहयोगी जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस) है। पोस्टर लॉन्चिंग के अवसर पर चित्रेश सोनी, मोटिवेशनल स्पीकर अमर चौधरी, पूजा मल्होत्रा (पॉडकास्ट), आदर्श पांडे (नेमोलॉजिस्ट), अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु मनमोहन योगी, डॉ. अंशुमान कुमार (ऑन्कोलॉजिस्ट), दुर्वेश यादव, शिवानी अग्रवाल (पॉडकास्टर), ज्योतिषी कार्तिक रावल, और कंटेंट क्रिएटर अनुप गुप्ता सहित लाखों सब्सक्राइबर वाले कई यूट्यूबर्स और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। यह कॉन्क्लेव डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक नई दिशा प्रदान करने का वादा करता है।



 

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

Advertisements

Read More Articles