दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

दो बाइकों की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

  • मोहगांव थाना क्षेत्र के ऊरी गांव के पास हुआ दर्दनाक हादसा
  • मंडला में भीषण सड़क हादसा

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले के मोहगांव थाना क्षेत्र के ग्राम ऊरी के नजदीक सोमवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर हो गई। बताया गया कि हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था, जिसे अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतकों और घायल की हुई पहचान 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहली मोटरसाइकिल पर ऊरी निवासी सचिन नन्दा और यादवेंद्र नन्दा सवार थे। इस दुर्घटना में सचिन नन्दा को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार आकाश परते की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। आकाश परते मोहगांव विकास खंड के सिंगारपुर उमरिया का निवासी था और मुकेश परते का पुत्र था। हादसे में घायल हुए यादवेंद्र नन्दा को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव से जिला चिकित्सालय मंडला रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच 

मोहगांव पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक का माहौल है।



 

Leave a Comment