फलों से सजा सूर्यकुंड हनुमान मंदिर
- मंगलवार की शाम प्रसाद के रूप में होगा वितरण
मंडला महावीर न्यूज 29. ग्राम सकवाह के अंतर्गत आने वाले सूर्यकुंड धाम में स्थित प्रचीन हनुमान मंदिर लोगों के लिए आस्था का केन्द्र हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर को फलों से सजाया। शाम 5 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। जिसका समापन मंगलवार को किया जाएगा। संध्या आरती के बाद फल को प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा।
समिति के सदस्य व श्रद्धालुओं ने मौसमी फल आम, तरबूज, केला, सेव फल आदि फलों से हनुमान जी को भोग लगाया और मंदिर परिसर को भी सजाया। जैसे जैसे जानकारी लगी अन्य श्रद्धालु भी दर्शन करने सूर्यकुंड धाम पहुंचे।
Post Views: 625












