मंडला से अगवा छात्रा नागपुर में मिली

मंडला से अगवा छात्रा नागपुर में मिली, पूर्व प्रेमी समेत तीन गिरफ्तार

  • कम्प्यूटर सेंटर के बाहर से जबरन उठाई गई युवती
  • पुलिस ने सुलझाया मामला

मंडला महावीर न्यूज 29. मंडला जिले में शुक्रवार को ग्राम कटरा स्थित कम्प्यूटर सेंटर के सामने से दिनदहाड़े अगवा की गई एक छात्रा को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नागपुर से सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने छात्रा के पूर्व प्रेमी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार हॉस्टल में रहने वाली यह छात्रा को शुक्रवार के दिन आरोपी ने कुछ समान देने के बहाने बहार बुलाया, जिसके वह अपनी सहेली के साथ कम्प्यूटर सेंटर के बाहर आई। इसी दौरान दो बाइक सवार युवकों ने युवती से बातचीत शुरू की और फिर उसे जबरन बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। इस पूरी घटना का एक अन्य बाइक सवार युवक ने वीडियो भी बनाया। छात्रा की सहेली ने तुरंत कम्प्यूटर सेंटर संचालक को घटना की सूचना दी। इसके बाद पीडि़ता के परिजनों ने मंडला कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई और घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा, जिसमें दो व्यक्तियों के बीच एक लड़की को बैठाकर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता था।

कोतवाली थाना प्रभारी शफीक खान ने बताया कि मामले की जांच में सामने आया कि आरोपी तारेंद्र चिचाम और अगवा की गई छात्रा के बीच पहले से जान-पहचान थी। कुछ दिनों से उनके बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद तारेंद्र ने अपने साथी परशुराम के साथ मिलकर इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद रास्ते में परशुराम उतर गया और रामेश्वर मरावी नाम के तीसरे आरोपी ने गाड़ी चलाई। युवती को घंसौर के रास्ते नागपुर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टीम गठित की और युवती को नागपुर से सकुशल बरामद कर लिया। अपहरण के आरोप में तारेंद्र चिचाम, परशुराम और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


 

Leave a Comment